बैंकों और निर्यातकों के बीच बिकवाली का दौर चलने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 74.06 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर होने से रुपया को समर्थन मिला है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2018 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.3% और 2019 में 7.4% रहने का अनुमान जताया है. इससे भी रुपया को बल मिला है. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे टूटकर 74.06 पर बंद हुआ था.
मंगलवार को दिन रुपये के लिहाज से राहत भरा रहा. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई. 18 पैसे की मजबूती के साथ शुरआती कारोबार 74.06 पर खुला. रुपये के मजबूत होने से बाजार में तेजी देखी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को 2018 में भारत की विकास दर 7.3 फीसदी और 2019 में 7.4 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है. 2017 में भारत की विकास दर 6.7 फीसदी रही थी. भारतीय अर्थव्यवस्था में ये सुधार बढ़ते हुए निवेश और निजी तौर पर खपत बढ़ने के कारण होगा. ऐसा आईएमएफ ने हाल ही में जारी किए वर्ल्ड इकॉनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है.
Dainik Aam Sabha