Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / कोलकाता के दमदम सेंट्रल जेल में कैदियों ने लगाई आग, कोरोना के चलते जेल में थी पाबंदियां

कोलकाता के दमदम सेंट्रल जेल में कैदियों ने लगाई आग, कोरोना के चलते जेल में थी पाबंदियां

कोलकाता के दमदम सेंट्रल जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। क्योंकि कोरोनो वायरस की धमकी के कारण जेल में प्रतिबंध रखे गए थे जिसके चलते कैदियों ने जेल परिसर के भीतर आग लगा दी। जेल परिसर में आग बढ़ते देख दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है।

जेल अधिकारियों से मास्क और सैनिटाइजर की मांग

मिल रही जानकारी के अनुसार जेल के कैदियों ने कोरोना वायरस के चलते जेल अधिकारियों से मास्क और सैनिटाइजर की भी मांग की थी। दोपहर 12 बजे के बीच कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़पें और कहा सुनी हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने जेल से धुआं निकलता देखा और गोलियों की आवाज भी सुनी लेकिन पुलिस अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी है कि परिसर में गोली चलाई गई थी या नहीं।

राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि जेल में लगी आग को काबू करने के लिए दमकल की गाड़िया काम कर रही हैं। हम स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि कोलकाता में अब तक कोरोनो वायरस के तीन पॉजिटिव केस मामले दर्ज किए गए हैं। उनमें से दो लंदन से और एक स्कॉटलैंड से लौटे थे। वहीं, देश में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के कुल 296 मामलों की पुष्टि हो गई है। 269 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 64 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत भी हुई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अनुसार ITBP छावला क्वारंटाइन फैसिलिटी में मिलान (इटली) से लाए गए 215 लोगों के सात दिन बाद किए गए टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से 151 लोग पुरुष और 64 महिलाएं हैं। इनमें अधिकतर लोग इटली में पढ़ाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)