Monday , December 4 2023
ताज़ा खबर
होम / देश / सुलतानपुर से पुराना रिश्ता, पार्टी कहेगी तो अमेठी में भी करूंगी प्रचार: मेनका गांधी

सुलतानपुर से पुराना रिश्ता, पार्टी कहेगी तो अमेठी में भी करूंगी प्रचार: मेनका गांधी

सुलतानपुर
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर सीट से उम्मीदवार हैं। शनिवार को सुलतानपुर पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा कि उनका सुलतानपुर से पुराना रिश्ता क्योंकि उनके पति संजय गांधी की कर्मभूमि सुलतानपुर ही थी। बता दें कि 2014 में मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी सुलतानपुर से चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। इस बार वरुण को पीलीभीत भेजा गया है और उनकी जगह पर मेनका गांधी चुनाव लड़ रही हैं।

सुलतानपुर में मेनका गांधी ने कहा, ‘सुलतानपुर से हमारा पुराना रिश्ता है। यह मेरे पति (संजय गांधी) की कर्मभूमि रही है। 23 साल की उम्र में मैं विधवा हुई, मेरा बेटा उस समय 100 दिन का था, उसके बाद मैंने सेवा करने का रास्ता चुना। मैंने कभी सरकारी फायदा नहीं लिया, लोगों की मदद के लिए अपना घर तक बेच डाला।

‘पार्टी कहेगी तो अमेठी में भी करूंगी चुनाव प्रचार’
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा, ‘पिछले पांच साल मोदी जी ने देश की सेवा की, 15 साल उन्होंने गुजरात को रोशन किया। महिलाओं के लिए मोदी जी ने काम किया। मुझे खुशी हुई कि सुलतानपुर वापस आने का मौका मिला।’ अमेठी में चुनाव प्रचार के बारे में पूछे जाने पर मेनका गांधी ने कहा कि पार्टी कहेगी तो अमेठी में भी चुनाव प्रचार करूंगी।

गौरतलब है कि संजय गांधी की मौत के बाद से ही मेनका गांधी और गांधी परिवार में अनबन रही। बाद में मेनका गांधी बीजेपी में शामिल हो गईं। अभी मेनका के अलावा उनके बेटे वरुण गांधी भी बीजेपी से ही सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)