Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / संकट में कर्नाटक सरकार! येदियुरप्पा का दावा, कांग्रेस के 20 MLA सरकार से नाखुश

संकट में कर्नाटक सरकार! येदियुरप्पा का दावा, कांग्रेस के 20 MLA सरकार से नाखुश

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने दावा किया है कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायक राज्य सरकार से नाराज हैं और वो किसी भी समय में कोई फैसला ले सकते हैं। दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक की कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) की सरकार पर 23 मई, 2018 के वक्त से ही खतरा मंडरा रहा है जब राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर सरकार का गठन किया था।

बी. एस. येदियुरप्पा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायक प्रदेश की वर्तमान सरकार से खुश नहीं हैं। वे किसी भी वक्त कोई निर्णय ले सकते हैं। हम इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)