– मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उदघाटन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। पंचायत और निकाय चुनाव के लिए पार्टी और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। हमारे कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और महाविजय के साथ जीत का नया इतिहास रचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश शासन के मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना और कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उदघाटन किया।
योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी : शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छे और सच्चे जनसेवक चुनकर आएं, गरीब कल्याण के काम करें, राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाएं इसके लिए आवश्यक है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चुनकर आएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। महाविजय के संकल्प के साथ कार्यालय का उद्धघाटन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी महाविजय प्राप्त करेगी।
दृढ़ संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता – विष्णुदत्त शर्मा
श्री शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंध कार्यालय का उद्घाटन किया है। स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से हमारा नेतृत्व दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगें। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में उतरा हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने प्रदेश की 23 हज़ार पंचायतों में गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से लोगों का जीवन बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं और इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनायेगी।
चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विश्वास सारंग, महेन्द्रसिंह सिसौदिया, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सवनानी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी, राजपालसिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, आईटी संयोजक अमन शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदीप त्रिपाठी, राघवेन्द्र गौतम, सुश्री सरिता देशपाण्डे, सुश्री राजो मालवीय, हिरेन्द्र बहादुर सिंह, एस.एस. उप्पल, शैतानसिंह पाल, अभयप्रताप सिंह, सुरजीत सिंह चौहान, चेतन सिंह, अनिल अग्रवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।