Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राज्य / भोपाल : भेल कर्मचारियों ने त्रिची में 21 जनवरी को पूरे दिन किया भूख हड़ताल

भोपाल : भेल कर्मचारियों ने त्रिची में 21 जनवरी को पूरे दिन किया भूख हड़ताल

सतेंद्र सिंह, भोपाल : कर्मचारी विरोधी आठवां वेज रिवीजन के काला समझौता के खिलाफ भेल कर्मचारियों ने त्रिची में 21 जनवरी को पूरे दिन किया भूख हड़ताल। कर्मचारी हित को ताक पर रखकर कर्मचारियों के लिए काफी नुकसानदेह एवं स्वार्थ   सिद्धि हेतु  वेज रिवीजन में हस्ताक्षर करने वाले यूनियन इंटक, एच एम एस एवं लोकल यूनियन जैसे ऐबू के खिलाफ किया नारेबाजी।

प्रबंधन से माँग : वेज रिवीजन संशोधन कर हमारा हक दो

कर्मचारियों ने कहा अनुबंध पर INTUC, HMS एवं लोकल यूनियन ऐबू ने हस्ताक्षर किए जिसको आपने बहुमत के आधार पर लागू किया। कर्मचारियों के निम्न मुद्दे हल करवाने बीएमएस, एटक, सीटू ने सहमति देने से इनकार कर दिया। अतः इन मुद्दों को तत्काल सब कमिटी के मीटिंग में हल किये जाय :-
1.      अनुकंपा नियुक्ति आरंभ किया जाए।
2.      सभी कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रु का टर्म प्लान आरंभ किया जाए।
3.      A1/B1 का न्यूनतम बेसिक रु 29000/- एवं  A3 के लिए रु 32500/- तय किया जाए।
4. नये बेसिक में दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाए ताकि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन मिल सके।
5.      01.01.2009 के बाद जॉइन किए कर्मचारियों को ढाई इंक्रीमेंट नहीं मिला जिस कारण लगातार बैच (यानि 2008 के बाद) के बेसिक में लगभग 4 से 5 हजार रु का नुकसान होना होने लगेगा। कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए इस अंतर को कम किया जाए।
6.      अनुबंध के अनुसार हर 5 साल में रु 30 हजार का मिलने वाले लैपटाप की अनिवार्यता को हटाकर अधिकारियों को मिलने वाले furniture & furnishings के तरह मिलने वाले  33 items को भी इसमे शामिल किया जाए।
7.      अनुबंध के अनुसार अगर कर्मचारी S4 एवं E1 बन जाता है तो उसको मिलने वाला Revised Service Weightage बंद कर दिया जाएगा को अनुबंध से हटाया जाए।
8.      भेल भोपाल में 1980 से 1998 के बीच जॉइन के कर्मचारियों को ढाई साल डीआर करने के कारण भेल के अन्य यूनिट में एक ही समय जॉइन कर्मचारियों में लगभग 15 हजार का अंतर होना तय है। सभी यूनिट में एक ही समय जॉइन कर्मचारियों के समान भेल भोपाल के कर्मचारियों को उनका वास्तविक वेतन  आरंभ करे।
9.      केंद्रीय सीसीएल को लागू किया जाए ।
10.     A5 और A6 के पदोन्नति की अवधि को एक वर्ष कम 2019 से प्रभावी किया गया इसे 2017 से लागू किया जाए । 2007 के वेज रिविज़न में 2006 बैच के कर्मचारियों को वर्ष 2010 के प्रमोशन में 1 वर्ष का नुकशान हो चुका था और अभी फिर से 1 वर्ष का नुकशान होना तय है।
11.     Revised Service Weightage जनवरी 2019 से लागू किया गया इसे जनवरी -2017 से लागू किया जाए एवं पीएफ, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की गणना के लिए Service Weightage का समावेश किया जाए जैसा कि पिछले 20 वर्षों से किया जाता रहा है जो  अब बंद करने की बात की गई है।
12.     आश्रितों के मेडिकल ट्रीटमेंट पात्रता के लिए रु1500/- तय है इस सीलिंग राशि को हटाया जाए अथवा बढ़ाकर रु25000/-  किया जाए।
13.     सभी ग्रेडो के प्रमोशन की अवधि एक वर्ष कम किया जाये।
14.     Temporary Employee Artisans (TEA) को Artisan Trainees (A0) के रूप बदला जाए और Artisan Trainees को ज्वाईनीँग तिथि से ही बेसिक एवं डीए का भुगतान किया जाए।
समस्त कर्मचारियों की मांग है की उपरोक्त सभी बिन्दुओ को आगामी सैलरी ग्रेड सब-कमिटी के बैठक में हल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)