Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक भाजपा में शामिल

अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। पैरालंपियन और अजुर्न अवार्ड विजेता दीपा मलिक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। बता दें कि दीपा मलिक एथलीट पैरालिम्पिक्स में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला हैं। अर्जुन पुरस्कार के अलावा, पद्मश्री से भी नवाजी जा चुकी दीपा मलिक ने शॉटपुट में रजत पदक विजेता हैं। इतना ही नहीं, दीपा को लगातार पांच सालों तक भाला फेंकने के लिए एशियाई रिकॉर्ड बनाने का गौरव भी हासिल है।

इसके अलावा, हथीन से इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के विधायक केहर सिंह रावत भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं। केहर सिंह का पार्टी छोडऩा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इनेलो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हरियाणा के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विधायक केहर सिंह और दीपा मलिक को पार्टी में शामिल करवाया है।

बता दें कि दीपा मलिक जब मात्र छह साल की थीं तो उन्हें पैरालाइसिस अटैक (लकवा) हो गया था। इसके चलते कमर के नीचे उनका पूरा हिस्सा पैरेलाइज्ड है। वह व्हील चेयर के सहारे जिंदगी जीती हैं। इसके बावजूद हौसले के दम पर उन्होंने कामयाबी की नई गाथा लिखी है। यही नहीं, दीपा की बड़ी बेटी देविका भी पैरा एथलीट हैं। कई प्रतियोगिताओं में मां-बेटी साथ-साथ खेलती हैं। बेटी के नाम भी कई रिकॉर्ड हैं।

दीपा के पति कर्नल बिक्रम सिंह भी अब वी.आर.एस. लेकर घर आ चुके हैं और ट्रेनिंग में पत्नी और बेटी की मदद करते हैं। बेहतरीन परफॉर्मेंस की वजह से दीपा का नाम अब तक 4 बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में आ चुका है। दीपा अभी तक 54 नेशनल गोल्ड और 13 इंटरनेशनल मेडल्स जीत चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)