पेरू ने यूएई और मिड्ल ईस्ट के पर्यटकों को पेरू पर्यटन के लिए आकर्षित करने के मकसद से छोटी अवधियों के लिए भी जोरदार योजनाएं पेश की है। गौरतलब है कि आमेजन वर्षा वन का एक हिस्सा और माचू पिचू इसी दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में है।
पेरू सरकार ने भूमि आशीर्वाद समारोह के साथ एक्सपो 2020 के लिए अपनी योजनाओं का शुभारंभ कर दिया है। समारोह का नेतृत्व पेरू के माननीय विदेश व्यापार एवं पर्यटन मंत्री एडगर वास्केज़ ने किया है। उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही पेरू निर्यात एवं पर्यटन संवर्धन आयोग (प्रॉमपेरू) का विशेष आयोजन एक्सपो पेरू दुबई 2019 भी हो रहा है। आयोजन का लक्ष्य पेरू, इसके व्यापार एवं पर्यटन को इस क्षेत्र में बढ़ावा देना है।
मिड्ल ईस्ट और एशिया के पर्यटकों के लिए प्रॉम्पेरू ने पेरू के अनोखे मूल्यों के साथ देश के 10,000 वर्षों से अधिक के इतिहास, इसकी शानदार संस्कृतियों और परंपराओं को प्रदर्शित किया है। प्रॉम्पेरू ने मिड्ल ईस्ट और एशिया के पर्यटकों के लिए पेरू के 10,000 वर्षों से अधिक के इतिहास के साथ देश की अनमोल संस्कृतियों और परंपराओं की प्रदर्शनी है।
पेरू दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा और दुनिया को 20वां सबसे बड़ा देश है। इसके सतह का क्षेत्रफल स्पेन और फ्रांस मिला कर कुल क्षेत्रफल से अधिक है। पेरू की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इसमें भूपरिदृश्य की विशाल शंृखला है। इसलिए देश के प्राकृतिक संसाधनों में बड़ी विविधता है।
इस बारे में प्रॉम्पेरू के कार्यकारी अध्यक्ष श्री लुइस टॉरेस ने बताया, ‘‘पेरू प्राचीन इतिहास महसूस करने के इच्छुक लोगों की पहली पसंद है। इस देश के इतिहास की माचू पिचू से बेहतर मिसाल नहीं हो सकती है जो कि एंडीज़ की उच्च पर्वतमाला में बसा एक प्राचीन इंकन शहर है। पेरू देखने की चाहत इसलिए भी बढ़ती है क्योंकि इस देश में आमेजन वर्षावन का एक हिस्सा भी है।’’
एक्सपो 2010 दुबई के लिए पेरू के कमिशनर जेनरल श्री एडुआर्डो फेरेेरोस ने कहा, ‘‘दुनिया के इस हिस्से के लोगों को अद्वितीय पेरू पर्यटन के बारे में जानकारी देने की हमें अत्यंत प्रसन्नता है। पेरू पर्यटन के आकर्षण और अनमोल अनुभव की प्रस्तुति के लिए दुबई बहुत उपयुक्त जगह है क्योंकि यहां 200 से अधिक देशों के लोग रहते हैं। पिछले एक दशक में पेरू सबसे तेजी से आर्थिक विकास करने वाला लैटिन अमेरिका देश है। यूएई और इस क्षेत्र के लोगों के लिए हमारा देश सबसे पसंदीदा पर्यटन केंद्र रहा है।’’
सुप्रसिद्ध ‘कांेड नास्ट ट्रैवलर मैगजीन’ की ‘टॉप कंट्रीज़ इन वर्ल्ड’ की लिस्ट में पेरू को उच्च स्थान दिया गया है। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे अधिक पुस्कृत देश है। ये पुरस्कार एक उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में पेरू की पहचान बनाए हुए हैं। इस देश में पर्यटन के सभी आकर्षण हैं और विभिन्न प्रकार के लजीज खान-पान का बेजोड़ तालमेल है जो पूरी दुनिया के लोग मानते हैं।
लैटिन अमेरिका का जादू
पेरू देखने का अर्थ 5,000 वर्षों के जीवंत इतिहास का साक्षात्कार करना है। प्राचीन परंपराओं और रीतियों ने मिल कर देश के वर्तमान और अतीत के बीच मजबूत पुल का काम किया है। पेरू में यूनेस्को के 12 विश्व विरासत हैं और अथाह प्राकृतिक संसाधन हैं। पेरू में कई शानदार आर्कियोलॉजिकल साइट हैं जो देश की प्राचीन सभ्याताओं की कहानियां बयां करती हैं।
‘‘यदि आप सबसे अधिक अविस्मरणीय पलों का अनुभव लेना चाहते हैं तो इस मामले में पेरू को सबसे धनी देश मानना होगा। पेरू की यात्रा के शुरू से ही आपको ऐसेे अनुभव होंगे। पेरू की संस्कृति, प्रकृति और खान-पान अपने मूल रूप में सामने आएंगे जो इस देश के जीवन की असली खुशबू है,’’ श्री फेरेरोस ने बताया।
माचू पिचू इसके ‘एंडीनीज़’ में महसूस होने वाले रहस्य और इसके पत्थर की दीवारों के अद्भुत परफेक्शन की वजह से आपको सम्मोहित करता है। इंकाज़ के युग से इस आश्चर्यजनक आर्किटेक्चर को ‘मानवता की विरासत’ माना गया और बाद में ‘नई दुनिया के सात अजूबों में एक’ घोषित किया गया।
जो जी आए जी भर के खाएं
पेरू का संपूर्ण इतिहास जानने का सबसे अच्छा तरीका पर्यटन केंद्र देखने के बीच-बीच में आराम से भोजन और पेय पदार्थों का मजा लेना है। पेरू का भोजन देश की संस्कृति की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है। पर्यटकों के लिए पेरू का खान-पान सभी ज्ञानेंद्रियों को आनंदित कर देता है। पेरू के लजीज खाने में दुनिया भर के नए फ्लेवर, फ्रैगरेंस और टेक्स्चर नजर आएंगे।
पेरू खान-पान के विशेष आकर्षण का केंद्र बन कर उभरा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न जलवायु और अन्य गुणों की वजह से स्थानीय खाद्य सामग्रियों में अत्यधिक विविधताएं हैं; प्रत्येक खाद्य सामग्री की अपनी खास परंपरा रही है।
‘‘एक्सपो पेरू दुबई 2019 में हम ने देश के तीन क्षेत्रों के लजीज और मशहूर खान-पान पेश किए हैं। हमारे खान-पान का इतिहास इंकाज़ और उससे पहले का है और यह ‘फ्यूजन’ की बेजोड़ मिसाल है। स्पेन की कॉलो.नियां आने और पूरे साल चीन, यूरोप, जापान और अफ्रीकी देशों के प्रवासी लोगांे की मांग का भी पेरू के खान-पान पर प्रभाव पड़ा।
विभिन्न संस्कृतियांे का संगम
पेरू विभिन्न संस्कृतियांे का संगम है। इसमें ऐसे कई जीवंत और विविधतापूर्ण समुदाय हैं जिनकी जड़ें इंकाज़ और अन्य कोलंबिया-पूर्व सभ्याताओं से जुड़ी हैं। देश की सांस्कृतिक विरासत आज भी आधुनिक पेरू की कला, रीति एवं परंपराओं में जीवंत दिखती है। अत्यधिक विविधतापूर्ण इस देश में दुनिया के 11 पर्यावरण क्षेत्र और 117 जीवन क्षेत्र हैं।
पेरू में अत्यधिक विविधता है। इसके पश्चिम में प्रशांत तटीय क्षेत्र के सूखे मैदानों से लेकर उत्तर में एंडीज़ पर्व.तमाला की चोटियां हैं जो देश के दक्षिणपूर्व तक वर्टिकली फैली हैं। पूर्व में आमेजन नदी के साथ आमेजन बेसिन का वर्षावन है।
पेरू की अद्भुत विशालता में आश्चर्यजनक एंडीज़ की चोटियां हैं जो अचानक रेगिस्तान से आ मिलती हैं जिससे ‘सर्फ’ की चादर के साथ चट्टानी समुद्रतट बनता है। देश की यह अनमोल संपदा और पर्यटन के इन आकर्षणों का आप एक्सपो 2020 दुबई में आनंद ले सकते हैं।