Wednesday , May 7 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एमपी में अब सांची दूध भी हुआ महंगा ,दो रुपए बढ़ाए, कल से नए रेट होंगे लागू,भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा खपत

एमपी में अब सांची दूध भी हुआ महंगा ,दो रुपए बढ़ाए, कल से नए रेट होंगे लागू,भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा खपत

भोपाल

महंगाई की मार झेल रही एमपी को जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. यहां मदर डेयरी, अमूल दूध के बाद अब मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध महासंघ (सांची) ने भी अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, सांची दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. यह नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू होंगी.मदर डेयरी, अमूल के बाद अब सांची दूध भी महंगा हो गया है। सांची दूध के रेट में 2 रुपए लीटर का इजाफा किया गया है। इस हिसाब से फूल क्रीम दूध अब 67 रुपए लीटर मिलेगा। बढ़ी हुई ये कीमतें बुधवार यानी 7 मई लागू की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, यह कीमत बढ़ोतरी सांची की सभी प्रमुख दूध वैरायटियों पर लागू होगी, जैसे- टोंड, डबल टोंड, स्टैंडर्ड और फूल क्रीम दूध। नई दरें उपभोक्ताओं को दूध के पैकेटों पर दिखाई देंगी।

यहां बता दें, मदर डेयरी का दूध 30 अप्रैल से महंगा हुआ था, जबकि अमूल मिल्क की कीमत 1 मई को बढ़ाई गई थीं।

सांधी दूध के रेट अब ये होंगे

सांची दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, अब 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए में मिलेगा। ये नई कीमतें 7 मई से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 ML के लिए 34 रुपए का हो गया है, जो पहले 33 रुपए था। स्टैण्डर्ड दूध (शक्ति) 500 ML के लिए 31 रुपए का हो गया है, जो पहले 30 रुपए था। टोण्ड दूध (ताजा) 500 ML के लिए 28 रुपए का हो गया है, जो पहले 27 रुपए था। डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 ML के लिए 26 रुपए का हो गया है, जो पहले 25 रुपए था। चाय दूध अब 60 रुपए में 1 लीटर मिलेगा, जो पहले 58 रुपए था। ये जानकारी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने जारी की है।

रेट बढ़ने के कारण

संस्था के अधिकारियों के मुताबिक, कच्चे दूध की खरीद कीमतें बढ़ने, पशु आहार के दामों में वृद्धि और परिवहन खर्च बढ़ने के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। यह भी बताया गया कि किसानों को उचित मूल्य देने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी हो गया था।

पांच दिन पहले अमूल दूध के रेट बढ़े

इससे पहले अमूल दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, जो 1 मई, 2025 से लागू की गई। यह बढ़ी हुई कीमतें अमूल के सभी दूध उत्पादों पर लागू की गईं।

दाम बढ़ने की यह बताई वजह

अमूल की ओर से इस बढ़ोतरी का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत (Amul Milk Price Hike) को बताया गया था। कंपनी ने बताया कि इस मूल्य वृद्धि के बाद, अमूल दूध के उपभोक्ताओं को अब 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। यह कीमतें देशभर के बाजारों में लागू की गईं और 1 मई से सभी अमूल मिल्क उत्पादों की नई कीमतें प्रभावी कर दी गईं। बढ़ती कीमतें आम लोगों पर आर्थिक दबाव डाल रही हैं, जो पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं।

मदर डेयरी ने सबसे पहले बढ़ाए दूध के रेट

दूध के रेट बढ़ाने की शुरुआत मदर डेयरी ने की थी। सबसे पहले मदर डेयरी ने 30 अप्रैल से दूध के रेट बढ़ाए थे। इन्होंने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी ने भी दूध के रेट बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत ही बताई थी।
इसके बाद अमूल ने भी यही कारण गिनाते हुए रेट बढ़ाए थे। हालांकि,अमूल के लिए यह वृद्धि विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में दूध की आपूर्ति करने वाले प्रमुख ब्रांडों से चुनौती साबित हो सकती है।

भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोज साढ़े 3 लाख लीटर से अधिक दूध की खपत है। अमूल की खपत 70 हजार लीटर है। इसके बाद सौरभ, श्रीधी, मदर डेयरी के दूध भी पैकेट में बिकते हैं। सौरभ और श्रीधी की बात करें, तो इनकी करीब 1 लाख लीटर दूध की खपत शहर और भोपाल के ग्रामीण इलाकों में है। मदर डेयरी ब्रांड के दूध की ज्यादातर खपत शहर में ही होती है।

पैक्ड से ज्यादा खुला दूध बिकता भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की खपत 8 से 9 लाख लीटर तक प्रतिदिन है। खुला दूध भी महंगा हुआ है। कई डेयरियों पर प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

पिछले साल जुलाई में बढ़े थे रेट सांची ने पिछले साल जुलाई में रेट बढ़ाए थे। करीब 10 महीने के बाद फिर से दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, सांची डीटीएम 160 एमएल टोंड मिल्क एवं परिवार 200 मिमी पैक दूध के रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

अमूल ने 6 दिन पहले बढ़ाए थे रेट 6 दिन पहले यानी, 1 मई को अमूल ने दूध के भाव बढ़ाए थे। 1 लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर पर एक रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में नए रेट लागू हो गए हैं।

प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोजाना साढ़े 3 लाख लीटर से अधिक अमूल दूध की खपत होती है। सबसे ज्यादा इंदौर में करीब सवा लाख लीटर दूध बिकता है। वहीं, भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर में 50 से 80 हजार लीटर के बीच दूध की खपत है।

 

Slot777 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor