Wednesday , September 24 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / किसान दिवस: पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती आज

किसान दिवस: पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती आज

इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर का दिन कई तरह के उतार चढ़ाव से भरपूर रहा। कोई नयी खोज हुई तो कहीं घटनाओं-दुर्घटनाओं ने इस दिन को इतिहास में दर्ज करने का काम किया। इसके अलावा यह दिन देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन होने के कारण भारत में इसे ‘किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत को किसानों का देश कहा जाता है और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आये दिन आवाज उठती है। इस दिन को किसान दिवस के तौर पर मनाने का मकसद पूरे देश को यह याद दिलाना है कि किसान देश का अन्नदाता है और यदि उसे कोई समस्या होती है तो उसे दूर करना पूरे देश का दायित्व है।

देश दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1465 में विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बिदर, बीजापुर और गोलकोंडा की संयुक्त सेना से पराजित।
1672 में खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1876 में तुर्की में पहले संविधान की उदघोषणा की गई।
1894 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
1901 में शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
1912 में नई दिल्ली को राजधानी घोषित करने के लिए वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया। बम विस्फोट में घायल।
1914 में प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921 में विश्व भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922 में बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1926 में आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
1954 में बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
1968 में मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1969 में चांद से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
1995 में हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
2000 में कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।
2004 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का निधन।
2008 में साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)