
आम सभा, जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा श्राद्धपक्ष के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति एवं जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की 12 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इन पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-
रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (03-03 फेरे)
01661 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.09.2026, 02.10.2026 एवं 07.10.2026 को दोपहर 15:20 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुँचेगी। (03 सेवाएं)
01662 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.09.2026, 05.10.2026 एवं 10.10.2026 को दोपहर 15:30 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन शाम 16:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। (03 सेवाएं)
ठहराव :- नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरीऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड।
जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (03-03 फेरे)
01701 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.09.2026, 04.10.2026 एवं 09.10.2026 को रात 21:25 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुँचेगी। (03 सेवाएं)
01702 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2026, 03.10.2026 एवं 08.10.2026 को दोपहर 15:30 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (03 सेवाएं)
ठहराव :- सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरीऑनसोनएवं अनुग्रह नारायण रोड।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
Dainik Aam Sabha