Monday , September 7 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एम्स भोपाल में नेत्रदान पखवाड़े पर नेशनल सीएमई, 100 से अधिक विशेषज्ञ हुए शामिल

एम्स भोपाल में नेत्रदान पखवाड़े पर नेशनल सीएमई, 100 से अधिक विशेषज्ञ हुए शामिल

आम सभा, भोपाल : एम्स भोपाल के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय नेशनल सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम) का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन देश भर में मनाए जा रहे 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के उपलक्ष्य में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक नेत्र चिकित्सा पद्धतियों पर देश के शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) नरेन्द्र कोतवाल (रि) द्वारा संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विशिष्ट वक्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. कोतवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने, अंधत्व निवारण एवं नेत्रदान पखवाड़े के दौरान समाज को नेत्रदान के प्रति प्रेरित करने की महत्ता पर विशेष जोर दिया।

चिकित्सा जगत एवं समाज सेवा में डॉ. जैन के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसने उपस्थित सभी चिकित्सकों को गहराई से प्रेरित किया| इस नेशनल सीएमई की सबसे बड़ी विशेषता इसमें 100 से अधिक जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा संकायों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी रही।

वैज्ञानिक सत्रों के बाद एक पैनल चर्चा (विशेषज्ञों के बीच संवाद) का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित डॉक्टरों की जिज्ञासा एवं वरिष्ठ वक्ताओं के बीच जीवंत संवाद ने माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत समाज को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए जागरूक करने एवं कॉर्निया जनित अंधत्व को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प लिया।