Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / दर्दनाक हादसा: मां की गोद में 27 दिन के मासूम की भी मौत, ट्रॉले की टक्कर से उजड़ा परिवार

दर्दनाक हादसा: मां की गोद में 27 दिन के मासूम की भी मौत, ट्रॉले की टक्कर से उजड़ा परिवार

dainikaamsabha:

रतलाम/नामली

 नामली में सोमवार दोपहर मंडी गेट के आगे महू-नीमच फोरलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले की टक्कर से बाइक सवार मां और उसके एक माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और दो वर्षीय बेटी घायल हो गए। परिवार बच्चे को टीका लगवाने और उसका जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नामली जा रहा था। हादसे में 26 वर्षीय सुगनबाई और उसके दूधमुंहे बेटे हर्षित की मौत हो गई। घायल अनिल गुंदरावत और उसकी बेटी अर्चना को रतलाम मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्राला चालक रतलाम की ओर भाग निकला।

सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे बाइक सवार परिवार स्पीड ब्रेकर के कारण धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सुगनबाई सड़क की ओर गिर गई, जबकि अनिल और उसकी बेटी अर्चना सड़क किनारे जा गिरे। सुगनबाई ट्राले के पहिए की चपेट में आ गई, जबकि एक माह के हर्षित के सिर में गंभीर चोट आई। सुगनबाई की मौके पर ही मौत हो गई। हर्षित को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।