Tuesday , October 20 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / कालकाजी विधानसभा सीट का मुकाबला हुआ दिलचस्प, कांग्रेस ने CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को उतारा

कालकाजी विधानसभा सीट का मुकाबला हुआ दिलचस्प, कांग्रेस ने CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को उतारा

नई दिल्ली
दिल्ली की राजनीति में कालकाजी विधानसभा सीट का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपने कद्दावर नेता अलका लांबा को मैदान में उतारने का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा के नाम पर मोहर लगाई है।