Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक

बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक

ऋषिकेश
बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। खराब मौसम को इसकी वजह बताया गया है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है।

चारों धामों में ऑफलाइन पंजीकरण पहले से कम हो रहा था। हालांकि, पंजीकरण के लिए काउंटर खुले हुए थे। गुरुवार को दोपहर तक ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण हुए। इसके बाद पंजीकरण पर रोक लगा दी गई।