Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंच राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने लिया जायजा

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंच राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने लिया जायजा

राज्यमंत्री ने कार्यों की गति बढ़ाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्यों की समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए पूर्णता पर दिया बल 

अनूपपुर 
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण कर जायजा लिया। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्यों का निरीक्षण करते हुए राज्यमंत्री ने जनहित में कार्यों की गति बढ़ाकर कार्यों की पूर्णता के संबंध में अधिकारियों को समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए कार्यों की पूर्णता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कहीं कोई कमी नही हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। राज्यमंत्री ने आरओबी कार्य स्थल के कार्यों का जायजा लेते हुए ऊर्जा विभाग, सेतु निगम, रेलवे के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए। 

इस दौरान एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय, नायब तहसीलदार श्री मंगलदास चक्रवर्ती सहित रेलवे, सेतु निगम के अधिकारी एवं संविदाकार उपस्थित थे।