Sunday , October 18 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ / महिला टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

महिला टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

dainikaamsabha:

रायपुर.

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है. सीरीज का दूसरा मैच भी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेल जाएगा. पिछले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को चार विकट से करारी शिकस्त दी थी.

इस तरह से सीरीज में भारत एक शून्य से आगे है. भारतीय टीम की आज कोशिश होगी कि वो दूसरा मैच भी जीतकर विपक्षी टीम पर दबाव को और बढ़ा दे.

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का आज दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा. टीम कैप्टन स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है. आज का मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. भारत ने शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को चार विकेट से हराया और मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल कर ली.

महिला दर्शकों को फ्री एंट्री
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव पर एक विशेष पहल के तहत तीनों मुकाबलों में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है. श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला इस महीने की 20 तारीख को खेला जाएगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट सीरीज है. टी-20 श्रृंखला के बाद वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी. इसके मुकाबले इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को होंगे.

रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला –

  • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शाम 7 बजे से मैच
  • भारत 1-0 से आगे
  • पहला मैच 4 विकेट से जीता था
  • स्मृति मंधाना की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया
  • आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारतीय टीम
  • CM विष्णुदेव साय के सुझाव पर महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश
  • तीसरा टी-20 – 20 तारीख को रायपुर में खेला जाएगा
  • फिर 23, 25, 28 को वडोदरा में 3 वनडे खेले जाएंगे