dainikaamsabha:
भोपाल
भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल में 27 अगस्त को स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 4 में गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आई आंगनबाड़ी की महिला को संबोधित करते हुए बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा वास्तव ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान योग ध्यान ओर मेडीटेशन करना आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान घर का बना संतुलित भोजन करना जरूरी है। खासतौर पर पोषक आहार के साथ गर्भावस्था के लिए विशेष योगासन शरीर को लचीला बनाते हैं और मानसिक तनाव कम करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं के रूप में डॉ. नेहल शाह ने "गर्भावस्था के दौरान नियमित व्यायाम" और डॉ. रोमा रस्तोगी ने "गर्भावस्था के दौरान व्यायाम से सामान्य प्रसव का महत्व" विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
स्वास्थ्य केंद्र समन्वयक डॉ रोमा रस्तोगी ने व्याख्यानमाला में कहा कि व्यायाम करने से गर्भवती महिला को फायदा होगा इससे सामान्य प्रसव में आसानी होगी। गर्भावस्था के दौरान रोज़ाना 20 से 30 मिनट हल्के व्यायाम या योगासन करना माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत सुरक्षित और फायदेमंद होता है। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
डॉ. नेहल शाह ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि गर्भावस्था में किस प्रकार के व्यायाम करने से आसानी हो सकती है। पेल्विक फ्लोर की कसरत अलग-अलग ट्राइमेस्टर या तिमाही में अलग-अलग तरह के व्यायाम बताए गए जिसमें कीगल्स एक्सर्साइज़, कोर स्थिरता से संबन्धित व्यायाम, पैरो की सूजन कम करने के लिए व्यायाम एवं गर्भावस्था के समय पोशचर किस प्रकार ठीक रखा जाए ये जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र से आई हुई गर्भवती महिलाओं को पोषण और आहार किट का वितरण किया गया। किट में प्रोटीन ओर कार्ब में मूँगफली, मिश्रित दालें, गुड, दलिया ओर राजगिरी के लड्डू वितरित किए गए । कार्यक्रम में डॉ. रचिता चंसौरिया, चिकित्सकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha