Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ / रायपुर : बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

रायपुर : बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

रायपुर

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि संभाग के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक उपलब्धत है।  विभाग ने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा नियमित रूप से वैक्सीन की खरीद की जा रही है और वर्तमान में बस्तर संभाग के सभी जिलों में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

इस क्रम में जगदलपुर में 3385, कांकेर में 828, बीजापुर में 2950, कोंडागांव में 3004, सुकमा में 4980, दंतेवाड़ा में 1613 और नारायणपुर में एंटी रेबीज वैक्सीन के 3195 डोज मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वो भ्रमित न हों और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में निःशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए जाएं।