Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / यूपी के इन जिलों जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

यूपी के इन जिलों जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

लखनऊ

मानसून अभी आया ही है कि लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है. बारिश के शुरुआत ही है कि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत देखने को मिल रहा है. कई नदियां उफान पर हैं. इन सबके बीच मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई जगह पर तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

इन जिलों में जमकर होगी बारिश
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई जा गई है.

कहां कितना तापमान
सबसे अधिक तापमान मुजफ्फरनगर में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया. मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 39.5 रहा. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा. नसीबाबाद में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम रहा.