Thursday , October 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / सीएम योगी गुरुवार को 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

सीएम योगी गुरुवार को 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

dainikaamsabha:

सीएम योगी गुरुवार को 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, 'संघर्ष' पुस्तक का भी होगा विमोचन

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री असीम अरुण भी रहेंगे मौजूद

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 1 अक्टूबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे। इनमें चारपहिया और दोपहिया वाहन शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों का पदक अलंकरण भी करेंगे। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी मौजूद रहेंगे।