Thursday , October 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम

रायबरेली
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनका वाहन सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीजेपी नेता की मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी गहरा शोक है।   

परिजनों में मचा कोहराम
गौरतलब हो कि मंगलवार शाम 7 बजे दिलीप घर से अपनी कार से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। बबेरू के पास उनकी चार पहिया सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटी मिली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम तक भाजपा नेता का शव उनके पैतृक गांव सेवनपुर थाना खीरों आने की संभावना है।

होटल व्यवसाई भी थे भाजपा नेता
बता दें कि दिलीप गुप्ता रायबरेली के खीरों कस्बा के एक होटल व्यवसाई होने के साथ-साथ भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष भी हैं। दिलीप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों के पद के लिए नामांकन किया था।