Tuesday , October 20 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / दिल्ली में यमुना किनारे मनेगा बर्थडे! सरकार की नई योजना, सफाई अभियान में उठाया गया 87 टन कचरा

दिल्ली में यमुना किनारे मनेगा बर्थडे! सरकार की नई योजना, सफाई अभियान में उठाया गया 87 टन कचरा

dainikaamsabha:

नई दिल्ली
यमुना को इस तरह से डिवेलप करने का प्लान है कि कुछ साल में यमुना बर्थडे सेलिब्रेशन का नया ठिकाना बनेगी। यह कहना है दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब यमुना की सफाई की गई थी तो एक दिन में 110 टन कचरा उठाया गया था। इस बार 87 टन कचरा उठाया गया है।

कहां-कहां की गई सफाई
मंत्री के अनुसार 18 अक्टूबर को' चलो यमुना' अभियान के तहत सफाई की गई, जिसमें 35 हजार लोगों ने भाग लिया। वजीराबाद के सूर घाट, सिग्चर ने ब्रिज, यमुना बाजार, आईटीओ, निजामुद्दीन, सराय काले खा और चिल्ला तक यमुना के दोनों किनारों पर यमुना के 70 घाटों की सफाई की गई।

इतने बड़े स्तर पर सफाई
यमुना में सफाई के दौरान 20 हजार दिल्ली के निवासी, आरडब्लूए सदस्य और 10,500 कार्यकर्ता थे। 2,500 छात्र और 2,000 लोग अलग-अलग एनजीओ वॉलटिंयर थे। सफाई अभियान में दिल्ली यूनिवर्सिटी के 25 कॉलेजो के छात्रों ने भाग लिया।

बर्थडे विद यमुना अभियान
मंत्री के अनुसार प्लान यह है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यमुना की सफाई पूरी तरह से कर दी जाए। इस दौरान तक रिवरफ्रटं का एक फेज डेवलप करने का टारगेट रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक और अभियान चलाने की योजना बनाई है कि लोग यमुना किनारे आए और यहां अपने सगे-संबंधियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करें। लेकिन, सेलिब्रेशन के बाद कचरे को जरूर उठाएं। यह पहल भी यमुना को साफ करने की दिशा में अहम होगी।