Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / वचन-पत्र के मुताबिक श्रमिक कल्याण के कार्य शीघ्र पूर्ण करें : मंत्री श्री सिसोदिया

वचन-पत्र के मुताबिक श्रमिक कल्याण के कार्य शीघ्र पूर्ण करें : मंत्री श्री सिसोदिया

दैनिक आमसभा, भोपाल

श्रम मंत्री  महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने  मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए वचन-पत्र में किये वादे के अनुसार कार्य शीघ्र पूर्णं किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण के कार्यों में कोताही नहीं बरतें।

मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि श्रमिकों के अस्पतालों में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएँ और दवाइयाँ नि:शुल्क उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 40 डिस्पेंसरियों में भी श्रमिक मरीजों को सभी प्रकार की सुविधा दी जाये। श्री सिसोदिया ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने श्रमिकों के लिये संचालित योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रमोदय विद्यालय, जबलपुर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्णं किया जाये और श्रमोदय विद्यालय, भोपाल के लोकार्पण की कार्यवाही की जाये।

श्रम मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने श्रमिक प्रसूति के लिए 21 हजार एवं विवाह के लिए 51 हजार की अनुदान राशि श्रमिकों को दिये जाने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि ‘श्रमिकों की सरकार श्रमिकों के द्वार’ योजना का पीथमपुर से प्रारंभ कर प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। श्रम मंत्री ने नया सबेरा योजना में श्रमिकों के पंजीयन को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वृद्ध श्रमिकों को उनके बच्चों के द्वारा परित्याग करने पर उनके जीवन-निर्वहन के लिये प्रदेश के वृद्ध श्रमिक आश्रालय में भौतिक सुविधा उपलब्ध कराई जाये।

प्रमुख सचिव  प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि वचन-पत्र के अधिकतम बिन्दु पूर्णं कर लिये गये हैं।

इस मौके पर श्रम आयुक्त  आशुतोष अवस्थी, संचालक ई.एस.आई. डॉ बी.एल.बंगेरिया, संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा  राजशेखर सिंह, भवन सह-निर्माण कर्मकार मंडल सचिव  एल.पी. पाठक एवं आयुक्त असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल  एस.एस. दीक्षित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)