Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / बहराइच में तड़के एक भीषण अग्निकांड, कपड़ा दुकान जलकर राख

बहराइच में तड़के एक भीषण अग्निकांड, कपड़ा दुकान जलकर राख

बहराइच

जिले के नगर पंचायत पयागपुर के कोर्ट बाजार में तड़के एक भीषण अग्निकांड हो गया। न्यू इंडिया फैशन बाजार नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दुकान के मालिक निजामुद्दीन के अनुसार, आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सामने होटल के दुकानदार ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत जाकर निजामुद्दीन को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर जुटे और दमकल विभाग को खबर दी गई, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

20 लाख रुपये का नुकसान
दुकान में महिलाओं और पुरुषों के डिजाइनर परिधान, साड़ियां, सूट और अन्य कपड़े बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। अनुमान है कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।