प्रधानमंत्री मोदी जो करते हैं, जो पहनते हैं, वो सारी चीजें ट्रेंड बन जाती हैं। इस बार उन्होंने जब बंगाल में रैली के दौरान झालमुड़ी खाई तो देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गई और हर कोई झालमुड़ी के बारे में खोजने लगा। इस आर्टिकल में आपको घर पर झालमुड़ी (झालमुरी) बनाने की 3 रेसिपी बताई जा रही हैं और डाइटिशियन गिन्नी कालरा ने इन रेसिपी में ध्यान रखने वाली सावधानी भी बताई है।
झालमुड़ी एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जो झटपट बन जाता है और काफी हद तक सेहतमंद भी होता है। इसकी प्रमुख सामग्री मुरमुरे होते हैं, जिन्हें चावल (परबॉयल्ड चावल) को नमक या रेत पर गर्म करके फुलाया जाता है। इसके साथ ताजी सामग्री और पाचन के लिए बेहतरीन भाजा मसाला मिलाया जाता है। जो जीभ को चटपटा स्वाद देते हुए शरीर को स्वास्थ्यवर्धक गुणों की सौगात देता है।
1. कोलकाता वाली झालमुड़ी रेसिपी
सामग्री
1 कप मुरमुरा
2 छोटा चम्मच (5mg) सेव
2 छोटा चम्मच चना जोर गरम
1 छोटा चम्मच काले चने
2 छोटा चम्मच कटी हुई प्याज
2 छोटा चम्मच कटा हुआ टमाटर
1 छोटा चम्मच कटा हुआ सूखा नारियल
आधा कटा उबला आलू
2 छोटा चम्मच अचार का सरसों तेल
बारी कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच भाजा मसाला (जीरा, धनिया बीज, हरी इलायची, सौंफ, नमक पीसकर)
कोलकाता वाली झालमुड़ी कैसे बनाएं?
झालमुड़ी को घर पर बनाना बेहद आसान है। एक बड़े कटोरे में मुरमुरा डालें और फिर एक-एक करके सारी ठोस सामग्री डालें। इसके बाद भाजा मसाला और नींबू रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर ऊपर से अचार वाला सरसों का तेल डालकर एक बार फिर से मिला लें। आपकी कोलकाता के स्वाद वाली झालमुड़ी बनकर तैयार है।
2. हेल्दी झालमुड़ी रेसिपी
सामग्री
1 कप मुरमुरा
2 छोटा चम्मच सेव
2 छोटा चम्मच चना जोर गरम
1 छोटा चम्मच स्प्राउट्स
1 छोटा चम्मच उबली मटर
2 छोटा चम्मच कटी हुई प्याज
2 छोटा चम्मच कटा हुआ टमाटर
आधा कटा उबला आलू
2 छोटा चम्मच अचार का सरसों तेल
बारी कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच इमली का पानी
1 छोटा चम्मच भाजा मसाला (जीरा, धनिया बीज, हरी इलायची, सौंफ, नमक पीसकर)
हेल्दी झालमुड़ी कैसे बनाएं?
एक कटोरी में सारी ठोस चीजों को मिलाकर मसाला और इमली का पानी बढ़िया मिक्स करें। इसके बाद अचार का तेल मिलाएं और सर्व करें।
3. प्रोटीन वाली झालमुड़ी रेसिपी
झालमुरी बनाने का तरीका
सामग्री
1 कप मुरमुरा
2 छोटा चम्मच सेव
2 छोटा चम्मच चना जोर गरम
1 छोटा चम्मच रोस्टेड मूंगफली
1 छोटा चम्मच कटा उबला अंडा
2 छोटा चम्मच कटी हुई प्याज
2 छोटा चम्मच कटा हुआ टमाटर
आधा कटा उबला आलू
2 छोटा चम्मच अचार का सरसों तेल
बारी कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच भाजा मसाला (जीरा, धनिया बीज, हरी इलायची, सौंफ, नमक पीसकर)
प्रोटीन रिच झालमुड़ी कैसे बनाएं?
एक बर्तन में मुरमुरा, मूंगफली, उबला अंडा समेत सारी ठोस सामग्री डालें। इसके बाद मसाला और नींबू का रस मिलाएं। अंत में अचार का तेल मिलाकर खाएं।
डाइटिशियन की सलाह
आकाश हेल्थकेयर की हेड डाइटेटिक्स डॉ. गिन्नी कालरा के मुताबिक, झालमुड़ी की ये रेसिपी हेल्दी हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना है कि सरसों का तेल अच्छा है, लेकिन उसकी मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरसों का तेल छोटी चम्मच यानी 5ml की मात्रा में इस्तेमाल करना सुरक्षित रहेगा।
Dainik Aam Sabha