Thursday , October 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ / धमतरी में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरटेक के चक्कर में ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार

धमतरी में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरटेक के चक्कर में ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार

धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिले के भखारा क्षेत्र के कोलियारी मोड़ के पास में एक तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में जा घुसी. इस घटना में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान धर्मेंद्र साहू (22 वर्ष) और लिकेश साहू (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बोरझरा के रहने वाले थे. दोनों रायपुर स्थित रिश्तेदार के घर से वापस बोरझरा लौट रहे थे, इसी दौरान वे भखारा में कोलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे के शिकार हो गए.