Wednesday , October 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण

कमिश्नर ने धान उपार्जन केन्द्र छतवई का किया निरीक्षण

शहडोल
 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज शहडोल जिले के तहसील सोहागपुर के धान उपार्जन केन्द्र छतवई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाना, तौल कांटा एवं बारिश के बचाव हेतु तिरपाल की उचित व्यवस्था सुश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के बाद किसानों के खाते में धान की एन्ट्री भी समय पर करें जिससे भुगतान की प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र छतवई अंतर्गत किसानों के पंजीयन एवं धान भण्डारण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी ली।