Sunday , November 29 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महाराष्ट्र में चीता, बाघ और तेंदुए की खाल के साथ छह गिरफ्तार, MP में उच्चस्तरीय जांच की मांग

महाराष्ट्र में चीता, बाघ और तेंदुए की खाल के साथ छह गिरफ्तार, MP में उच्चस्तरीय जांच की मांग

dainikaamsabha:

भोपाल.

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीवों की तस्करी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों के छह लोगों को पकड़ा है।

इनके पास से किंग कोबरा का जहर और चीता, बाघ, तेंदुए की खाल और शिकार में उपयोग होने वाले हथियार जब्त किए गए। 25 नवंबर को अधिकारियों ने पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोका और उसके पास से एक बैग बरामद किया, जिसमें एक बाघ और एक तेंदुए की खाल मिली। पूछताछ के बाद 26 नवंबर को नवी मुंबई के एक रिहायशी परिसर में तलाशी ली गई, जहां दो महिलाओं के पास एक संदिग्ध चीते की खाल बरामद की।

अजय दुबे की जांच की मांग
वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने डीआरआई व महाराष्ट्र सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू फॉरेंसिक से इस पूरे मामले को स्पष्ट करने के साथ ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से उच्च-स्तरीय जांच कर प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा व्यवस्था सार्वजनिक करने की मांग की है।