Sunday , November 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / गोरखपुर : संजय सिंह सैंथवार बने किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष

गोरखपुर : संजय सिंह सैंथवार बने किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष

आम सभा, (विशाल सिंह) भुसवल/गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेता संजय सिंह सैंथवार को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

श्री सैंथवार की नियुक्ति पर मनीष सिंह, दीपक सिंह मन्नू, शक्ति सिंह, अखिलेश सिंह, यशपाल सिंह, विशाल रजत सिंह एवं विनय कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सैंथवार अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से किसान मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।