Monday , November 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कूनो से निकाले गए तेंदुओं पर मुरैना के जंगलों में संकट, 25 दिन में दो की मौत

कूनो से निकाले गए तेंदुओं पर मुरैना के जंगलों में संकट, 25 दिन में दो की मौत

dainikaamsabha:

मुरैना
 देश से खत्म हो चुके चीतों को कूनो नेशनल पार्क में चार साल पहले फिर से बसाने का प्रयास किया गया। जिसका परिणाम अभी तक सुखद ही आ रहा है, लेकिन इन चीतों की सुरक्षा को लेकर कूनो में रहने वाले तेंदुओं को खदेड़ दिया गया। तेंदुआ हिंसक होकर चीतों पर हमला कर देता है।

अच्छे शरणगाह साबित नहीं हो पा रहे जंगल
कूनों से निकलने के बाद इससे सटे मुरैना के जंगलों में तेंदुओं का पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन उनके लिए यह जंगल अच्छी शरणगाह साबित नहीं हो पा रही है। पिछले दो से ढ़ाई साल के भीतर ही अभी तक चार तेंदुओं की मौत हो चुकी है। जिसमें से दो सड़क हादसों का शिकार बने।

कूनों में साल 2022 में शुरू हुआ था चीतों को बसाना
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर 2022 को चीतों को कूनो के जंगलों में बसाना चालू किया गया था, तभी तेंदुओं को चीतों की सुरक्षा को खतरा मानते हुए उनके इलाके से दूर तक खदेड़ा गया। नए घर की तलाश में चीतों ने मुरैना जिले के पहाड़गढ़, सबलगढ़ क्षेत्र के जंगलों में पहुंचना शुरू कर दिया।

इसका असर यह हुआ कि तेंदुए कस्बों के नजदीक तक आना शुरू हो गए। वहीं कई बार सड़कों पर आम लोगों को भी दिखना शुरू हो गए। बताया जाता है कि वर्तमान में मुरैना क्षेत्र में 12 से लेकर 20 तेंदुओं का मूवमेंट है। जो पहाड़गढ़ और सबलगढ़ क्षेत्रों में अक्सर नजर आते रहते हैं।

इंसानों पर भी कर चुका है हमला
    ऐसे में यह तेंदुआ किसी वाहन के या खेतों पर लगी बाढ़ की चपेट में आकर कालकल्वित हो रहे हैं। पहाड़गढ़ क्षेत्र में जंगलों के बीच से हाईवे गुजरा है, जिससे वाहनों की चपेट में भी आ जाते हैं।

    रिहायशी इलाकों तक पहुंचने की वजह से यह इंसानों पर भी हमला कर चुका है। पिछले दिनों धार्मिक स्थल ईश्वरा महादेव पर तेंदुआ पहुंच गया। जिसमें एक चरवाहे पर हमला कर दिया।

    वहीं मंदिर पर आकर बैठ गया, जिससे यहां रहने वाले साधु संत सुबह चार बजे कमरों में बंद ही रहे। जैसे तैसे पुलिस के पहुंचने पर ही निकल सके थे।
    सूचना के आधार पर एक चीता का तो शिकार तक हो चुका है। वन विभाग ने चीता के शिकार से पहले दो शिकारियों को बंदूक के साथ पकड़ा भी था।

    वन विभाग खेतों पर लगी कटीले तारों की बाढ़ को हटवाने की कार्रवाई कर रहा है। जिससे जानवर इन जंगल क्षेत्र के गांवों में तारों में उलझकर अपनी जान न गवाएं।

ग्रामीण क्षेत्रों व हाईवे पर पहुंचने की वजह से हो रही मौत
तेंदुओं के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों व हाईवे पर पहुंचने की वजह से इनकी मौत भी हो रही है। ढाई साल पहले कैलारस कस्बे से सटे नेपरी गांव में तेंदुआ पहुंच गया। जिसकी मौत खेतों पर लगे कंटीले तारों की बाढ़ में फंसने से हो गई थी। तेंदुआ की हालत ऐसी थी कि उसने इन तारों से निकलने पूरी दम लगाई, लेकिन निकल नहीं पाया। इसके बाद सबलगढ़ कस्बे के नजदीक रामपुर रोड पर लोगों को तेंदुआ नजर आया। लोगों ने इसके वीडियो भी रात में बनाए।

पंचमपुरा के पास झाड़ियों में माता तेंदुआ मृत पाई गई
इसके दूसरे दिन ही यहां तेंदुआ किसी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद 25 दिन पहले पहाड़गढ़ के पंचमपुरा के पास झाड़ियों में माता तेंदुआ मृत पाई गई। वन विभाग के मुताबिक उसकी मृत्यु प्राकृतिक थी, उसकी उम्र भी 12 साल के करीब थी। इसके बाद शुक्रवार शनिवार की रात मरा गांव की रोड के किनारे तेंदुआ का शव मिला। इसकी मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई थी। तेंदुआ के वायें पैर में फ्रेक्चर था और सिर में भी चोट आई थी।

तेंदुआ मुरैना क्षेत्र में अच्छी खासी संख्या में आ गए हैं। हमारी टीम इनकी निगरानी करती है। अब तक जो तेंदुओं मरे है उनकी हादसों में मौत है। शिकार पर कंट्रोल किया है। ग्रामीणों को भी जागरूक रहे हैं और खेतों से भी कटीले तारों को हटवाया जा रहा है। – हरीशचंद्र बघेल, डीएफओ मुरैना