Monday , November 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सीएम मोहन यादव का शहडोल दौरा आज, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सीएम मोहन यादव का शहडोल दौरा आज, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

dainikaamsabha:

शहडोल 
 मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को शहडोल के दौरे पर रहेंगे, जहां वो ब्यौहारी में एक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. साथ ही रोड शो भी करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 16 नवंबर को ब्यौहारी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे शहडोल को 342.61 करोड़ रु के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री 341.67 करोड़ रु की लागत के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन व 94 लाख रु की लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 

शहडोल में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
    भूमिपूजन कार्यों में ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रु के दो विद्युत उपकेंद्र प्रमुख हैं. इनमें जयसिंहनगर में 109.26 करोड़ और पपौंध में 182.25 करोड़ रु की लागत से विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण शामिल है। 

    जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रु के 61 कार्यों में छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह, सीसी रोड, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण शामिल है। 

    मुख्यमंत्री 13.09 करोड़ रु के शासकीय महाविद्यालय बाणसागर के निर्माण एवं विकास कार्य, वन विभाग के 80 लाख रुपये के दो कार्य और 61 लाख रु के रूरल मार्ट निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। 
    लोकार्पण के अंतर्गत बुढवा छात्रावास में 34 लाख रु से निर्मित तीन अतिरिक्त कक्ष और नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये से निर्मित बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण करेंगे। 

मुख्यमंत्री का ब्यौहारी में रोड शो
ब्यौहारी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीपैड से स्टेडियम तक रोड शो भी प्रस्तावित है, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय अग्रवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब 1500 पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे. शहडोल के साथ डिंडोरी कटनी उमरिया रीवा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. बटालियन के एसपी और दूसरे जिलों के निरीक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है. हेलीपैड रेलवे तिराहा बस स्टैंड, स्टेडियम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, प्रशासन ने भीड़ को संभालने की तैयारी भी पुख्ता कर रखी है। 

कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया, '' मुख्यमंत्री का जनजातीय कार्य दिवस के आगमन पर कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से हो सके, कोई कमी न रहे, इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जी का रोड शो का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।