Sunday , November 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रायगढ़ के 320 जनजातीय बहुल गांवों में संचालित हो रहे आदि सेवा केंद्र, 1056 स्वयंसेवक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटे

रायगढ़ के 320 जनजातीय बहुल गांवों में संचालित हो रहे आदि सेवा केंद्र, 1056 स्वयंसेवक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटे

आम सभा, रायगढ़। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 320 गांवों में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 1,056 पंजीकृत स्वयंसेवक ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल गांवों में शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों की पहचान करना और उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना है। आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों को संबंधित विभागों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले के 320 गांवों में संचालित ये केंद्र ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संपर्क का माध्यम बन रहे हैं। पंजीकृत स्वयंसेवक ग्रामीणों की आवश्यकताओं को समझकर उनकी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचाते हैं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों, स्थानीय स्वयंसेवकों और ग्रामवासियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने और अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने में सुविधा मिल रही है। केंद्रों की गतिविधियों के नियमित संचालन तथा स्वयंसेवकों के कार्यों की निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

आदि कर्मयोगी अभियान से जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही प्रशासन और समुदाय के बीच संवाद मजबूत हो रहा है। इससे पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और गांवों की स्थानीय समस्याओं के समाधान में मदद मिल रही है।