Tuesday , October 27 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / इंदौर की युवती का आरोप, उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप; 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

इंदौर की युवती का आरोप, उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप; 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

dainikaamsabha:

उज्जैन
 उज्जैन में एक
लड़की के साथ कार में दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. सोमवार को युवक ने महिला को मिलने के लिए उज्जैन बुलाया. आरोप है कि यहां मिलने के बाद युवक और उसके साथी ने महिला के साथ कार में यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए. मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इंदौर की रहने वाली है और करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से हुई थी. दोनों पहले भी उज्जैन और इंदौर में मिल चुके थे. सोमवार शाम को चक्रेश ने महिला को उज्जैन बुलाया. महिला बस से उज्जैन पहुंची, जहां मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर उसका इंतजार कर रहा था। 

महिला दोनों के साथ कार में बैठी और कॉफी पीने के लिए गई. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर चले गए. इस मामले में पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने घटना में 4-5 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है. वीडियो में महिला ने दावा किया कि इंदौर की ओर जाते समय कार में कुछ अन्य युवक भी सवार हुए और उसके साथ मारपीट की गई. उसने गंभीर चोट पहुंचाने और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप भी लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होना बाकी है। 

इंस्टाग्राम पर संपर्क और कार में दरिंदगी
पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से हुई थी। दोनों पूर्व में भी एक-दो बार मिल चुके थे। सोमवार को चक्रेश के बुलाने पर महिला बस से उज्जैन पहुंची। मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर मिला। पीड़िता का आरोप है कि वे उसे कार में घुमाते रहे और यौन उत्पीड़न किया। वीडियो में महिला ने दावा किया कि रास्ते में चक्रेश के चार अन्य दोस्त भी कार में सवार हुए, जिन्होंने मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल किया। 

अस्पताल के पास छोड़ा और थाने पहुंची
घटना के बाद आरोपी महिला को इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर चले गए। पीड़िता के मुंहबोले भाई के पास रात लगभग नौ बजे महिला का रोते हुए फोन आया, जिसने पूरी घटना बताई। भाई उसे लेने अरविंदो अस्पताल पहुंचा और वहां से दोनों नानाखेड़ा थाने पहुंचे। महिला रात 12 बजे थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की पड़ताल शुरू की और पीड़िता को सहायता उपलब्ध कराई।

दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीएसपी श्वेता गुप्ता और टीआई नरेंद्र यादव ने पीड़िता से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की। रात लगभग दो बजे पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार महिला अपनी सहमति से बस से उज्जैन आई थी। उसके लिखित आवेदन पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया वीडियो में चार से पांच लोगों की संलिप्तता का दावा है, जबकि लिखित आवेदन दो के विरुद्ध है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस ने करवाया पीड़िता का मेडिकल टेस्ट
सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी उज्जैन निवासी युवक से दोस्ती हुई थी. दोनों पहले भी मिल चुके थे. सोमवार को महिला अपनी मर्जी से इंदौर से उज्जैन मिलने आई थी. मेघदूत के पास मुलाकात के बाद वह आरोपियों के साथ कार में गई थी. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी श्वेता गुप्ता और नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने पीड़िता से पूछताछ की. इसके बाद रात करीब दो बजे उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जांच कर रही है पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लगाए गए आरोपों और शिकायत में दर्ज तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।