Monday , October 26 2026
ताज़ा खबर
होम / खेल / फ्रेंच ओपन के फाइनल में पीवी सिंधू को हार, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब

फ्रेंच ओपन के फाइनल में पीवी सिंधू को हार, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब

dainikaamsabha:

 पेरिस
 भारत की पीवी सिंधू ने रविवार को फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग से तीन गेम में हारकर उपविजेता रहीं।

भारतीय खिलाड़ी को ओलिंपिक चैंपियन आन से यंग के विरुद्ध 21-16, 11-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ आन ने अपना चौथा फ्रेंच ओपन खिताब और इस सत्र का 11वां खिताब अपने नाम किया।

पहला गेम जीतने के बाद भी करना पड़ा हार का सामना
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधू ने शानदार शुरुआत की और अपनी लंबाई तथा आक्रामक शाट्स का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए 20 मिनट में पहला गेम जीत लिया।