Friday , October 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भिंड में दिल दहला देने वाली वारदात, नशे में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की

भिंड में दिल दहला देने वाली वारदात, नशे में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या की

dainikaamsabha:

भिंड

बरोही थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी 65 वर्षीय मां रामजानकी देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
बेटा राघवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा!

जानकारी के अनुसार, गोपालपुरा निवासी रामजानकी देवी शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनका बेटा राघवेंद्र परिहार कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि उसने रामजानकी देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर राघवेंद्र ने कुल्हाड़ी से रामराजनकी देवी के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

लहुलुहान मां को देखकर मंझला बेटा खूब रोया

घटना के कुछ समय बाद रामजानकी देवी का मंझला बेटा उपेंद्र परिहार घर पहुंचा। वहां मां को मृत अवस्था में देखकर वह रोने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।