Friday , October 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ / IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, बने उप सचिव

IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, बने उप सचिव

dainikaamsabha:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उन्हें दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए हैं।

जारी जानकारी के मुताबिक, एस. जयवर्धन की नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से चार साल या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से कहा है कि अधिकारी को तत्काल उनके मौजूदा दायित्वों से मुक्त किया जाए, ताकि वे दिल्ली में नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

तीन सप्ताह में संभालना होगा पदभार
नियुक्ति से जुड़े निर्देशों के अनुसार, अधिकारी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) का नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में कार्यभार नहीं संभालने पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस वजह से तय समयसीमा में पदभार ग्रहण करना जरूरी होगा। एस. जयवर्धन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ कैडर के एक और अधिकारी को केंद्र सरकार में काम करने का अवसर मिला है। अब उनकी नई जिम्मेदारी गृह मंत्रालय में होगी।