Tuesday , October 27 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रगीत के रचयिता श्री बंकिम चंद्र का किया स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रगीत के रचयिता श्री बंकिम चंद्र का किया स्मरण

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता, उपन्यासकार और कवि श्रद्धेय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री चट्टोपाध्याय ने अपनी कृतियों से भारतीय समाज में स्वतंत्रता के लिए जनचेतना की मशाल जलाई। स्व. श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का साहित्य सृजन राष्ट्र की अनमोल धरोहर है।