Tuesday , October 20 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / छत्तीसगढ / ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

जगदलपुर

दरभा इलाके में ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल हैं. यह हादसा आज दोपहर चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच हुआ. घटना स्थल के पास ही सीआरपीएफ कैंप है. हादसे की सूचना पर सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे.

बताया जा रहा कि मिनी ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे. सभी ग्रामीण स्थानीय बाजार गए हुए थे. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 ग्रामीण घायल हैं. पास ही के CRPF कैंप से तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है.