Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मां की हत्‍या के बाद युवक ने फांसी लगाई

मां की हत्‍या के बाद युवक ने फांसी लगाई

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर में एक नवविवाहित युवक ने कथित रूप से अपनी मां की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोचिंग कक्षाएं चलाने वाले को बुधवार को उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया, जबकि उसकी मां वहीं फर्श पर मृत मिली। पुलिस के मुताबिक, मौत की असल वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि संपत्ति को लेकर विवाद था। मामले की जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि युवक ने पहले अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)