Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में युवक को 20 साल की कैद

नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में युवक को 20 साल की कैद

बलिया : बलिया की एक स्थानीय अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने 25 अगस्त 2019 को पड़ोसी गांव के निवासी राजकुमार यादव के खिलाफ आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया जिससे उसे एक बेटी भी हुई। बाद में राजकुमार ने शादी करने से इनकार कर दिया। अपर जिला न्यायाधीश विनोद कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को राजकुमार को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)