Saturday , July 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शाहपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शाहपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया। युवक ईश्वर नगर बस्ती में रहता था। वह पहले एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था, लेकिन फिलहाल पान की दुकान चला रहा था। बुधवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)