आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी। चंदेरी शहर के बीचों बीच चंदेरी के व्यस्ततम चौराहे दिल्ली दरवाजा पर नगर निरीक्षक उपेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में आज चालानी कार्रवाई की गई, बगैर मास्क लगाए हुए बाइक सवार का सौ रुपए का चालान बना कर उन्हें समझाने के बाद मास्क भी दिया गया। और समझायश दी गई कि हमेशा मास्क का उपयोग करें। बगैर मास्क लगाए वालों पर सौ रुपए और एक बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर उनका पांच सौ रूपए का चालान बना कर समझाया गया।
पुलिस टीम का मुख्य उद्देश्य जनता को सिर्फ जागरूक करने का है जिससे इस वैश्विक महामारी से बचा जा सके। पुलिस निरीक्षक उपेंद्र सिंह भाटी जो शहर चंदेरी में स्थानांतरित होकर आये हैं।जिनकी कौशिश यह रही है कि यहां कि जनता जागरूक रहें। और अपनी जिम्मेदारी भी समझें।
चालानी कार्रवाई में नगर निरीक्षक उपेंद्र सिंह भाटी के साथ राजकुमार भट्ट, रामगोपाल वर्मा, अन्य उप निरीक्षक के साथ समस्त पुलिस की टीम मौके पर उपस्थित रही।