
– उत्तर विधानसभा के चार मंडलों की बैठक में नवमतदाताओं का किया सम्मान
आम सभा, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के उत्तर विधानसभा के वीर सावरकर मंडल, गुरूनानक मंडल, राजाभोज मंडल, और कमलापति मंडल में शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। उत्तर विधानसभा के सभी मंडलों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने अलग-अलग मंडलों की बैठक को संबोधित किया। साथ ही बूथशः कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोडने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
गुरूनानक मंडल के कमेटी हाल ईदगाह हिल्स में आयोजित मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि निर्वाचन विभाग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी द्वारा निर्धारित त्रिदेव बीएलए इत्यादि को पूरे प्रण प्राण के साथ जुटकर बूथ को मजबूत करना है। साथ ही जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नगर में जन जागरूकता का कार्य करें। श्री पचौरी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों को अधिक से अधिक नाम जोड़ने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर विधानसभा जीत सकते है। श्री पचौरी ने गुरुनानक मंडल, वीर सावरकर मंडल के साथ ही अन्य मंडलों के बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु बैठक ली। श्री पचौरी ने गुरूनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 47 से 57 तक 51 नवमतदाताओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

श्री पचौरी ने कहा कि लंबे समय से उत्तर विधानसभा विपक्ष के कब्जे में रही है। इस बार कार्यकर्ता प्रण लें और उत्तर विधानसभा को जीतकर यह बता दें कि भाजपा संगठन बहुत मजबूत है। इसी लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
इस अवसर पर गुरु नानक मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल घेंघट, पार्षद श्रीमती सरोज असेरी, गंगाराम घोसरे, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजेश कनोजिया, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, मनोज राठौर, प्रवीण प्रेमचंदानी, रवि शर्मा, बालिस्ता रावत, महेश मकवाना, उत्तर विधानसभा प्रभारी चेतन भार्गव, पार्षद देवेंद्र भार्गव, पूर्व पार्षद विष्णु राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल तिवारी, राजा भोज मंडल अध्यक्ष विकास सोनी, पप्पु हसन, गौरव गुप्ता, रानी कमलापति मंडल अध्यक्ष पार्षद शैलेश साहू उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री पटवा को दी श्रद्धांजलि
जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने जिला कार्यालय अटल धाम और विधायक सुरेन्द्र पटवा के निवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही सुंदरकांड पाठ में भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
Dainik Aam Sabha