– जिले में पिछले 24 घंटे में 23.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
आम सभा, होशंगाबाद : जिले में पिछले 24 घंटे में 23.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 22 जून को प्रातरू 8 बजे तक 142.3 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 13.8 मि.मी. वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 22 जून तक तहसील होशंगाबाद में 213 मि.मी., सिवनीमालवा में 157.6, इटारसी में 53.2, बाबई में 121, सोहागपुर में 181.8, पिपरिया में 133¬.2, बनखेड़ी में 100, डोलरिया में 92.9 एवं पचमढ़ी में 228.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है । जिले के सामान्य औसत वर्षा 1311.7 मि.मी. है गत वर्ष 1 जून से 15 अक्टूवर तक जिले में कुल 1776.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।