Sunday , July 19 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / तमिलनाडु: राजद्रोह के मामले में दोषी वाइको ने DMK की ओर से भरा नामांकन, लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

तमिलनाडु: राजद्रोह के मामले में दोषी वाइको ने DMK की ओर से भरा नामांकन, लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

राजद्रोह के मामले में दोषी एमडीएमके के महासचिव वाइको ने राज्यसभा चुनाव के लिए डीएमके के उम्मीदवार तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने के दौरान वाइको के साथ डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन मौजूद रहे।

देशद्रोह के मामले में सजा मिली

बता दें, चेन्नई की एक विशेष अदालत ने वाइको को राजद्रोह का दोषी माना है। लेकिन इसके बावजूद वाइको राज्यसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। एक साल की सज़ा का उनके नामांकन पर कोई असर नहीं होगा। इस मामले में वाइको को चेन्नई की विशेष अदालत ने एक साल की जेल और 10,000 रुपये की सजा सुनाई गई है। हालांकि वाइको की अपील पर कोर्ट ने तुरंत सजा पर रोक लगा दी थी। सजा पर रोक के बाद वाइको राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

क्या हैं आरोप ?
वाइको पर चेन्नई में एक बुक लॉन्च के दौरान देश विरोधी भाषण देने का आरोप है। वाइको ने श्रीलंकाई गृह युद्ध पर भाषण देते हुए आतंकी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का समर्थन किया था। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को कोर्ट ने वाइको दोषी ठहराते हुए उन्हें सजा सुनाई थी।हालांकि, बाद में वाइको के वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपने फैसले पर रोक लगा दिया था।

इस बीच, 5 अगस्त को होने वाले वेल्लूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (तमिलनाडु) चुनाव के लिए डीएमके ने DM कथिर आनंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया। चुनाव आयोग ने पहले से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी की बरामदगी के मद्देनजर निर्वाचन रद्द कर दिया था।

वहीं AIADMK ने 5 अगस्त को होने वाले वेल्लोर एलएस निर्वाचन क्षेत्र (तमिलनाडु) चुनाव के लिए गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में न्यू जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष एसी शनमुगम की घोषणा की। चुनाव आयोग ने पहले से बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी की बरामदगी के मद्देनजर निर्वाचन रद्द कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)