Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / नशा करने को रुपए न देने पर बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

नशा करने को रुपए न देने पर बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत : पीलीभीत जिले में नशा करने के लिए रुपये न मिलने पर एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की कथित रुप से हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बरखेड़ा थानाक्षेत्र के सिसैया गांव में एक व्यक्ति ने मां के सिर में बांका मारकर हत्या कर दी। उनके अनुसार दूसरे बेटे से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 10 माह पूर्व अपने पति की मृत्यु हो जाने के बाद कैलाश कुमारी (70) परिवार के अन्य सदस्यों संग रहती थी और उसका छोटा बेटा महेशपाल नशा अधिक करता है। त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात को नशा करने के लिए उसने रुपये मांगे और मना करने पर उसने मां से झगड़ा किया। उनके मुताबिक अन्य लोगों ने तब तो किसी तरह शांत करा दिया लेकिन शनिवार सुबह महेशपाल ने कैलाश कुमारी के सिर पर किसी वस्तु से वार किया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े बेटे सत्यपाल से मिली तहरीर पर महेशपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)