
सागर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सागर प्रवास कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिले के समस्त मंडलो की बैठके आगामी 5 एवं 6 फरवरी को आयोजित की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से बैठको के मंडलवार प्रभारी नियुक्त किये हैं।
जिला मीडिया प्रभारी राजेश सैनी ने बताया कि – सागर नगर एवं हरिसिंह गौर मंडल में राजेन्द्र जारोलिया, सागर ग्रामीण में आनंद चौहान, मकरोनिया राजेश केशरवानी, सदर में डॉ. वीरेन्द्र पाठक, नरयावली में श्रीमति लता वानखेड़े, जैसीनगर जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, शाहगढ़ मंडल में नवीन भट्ट, बंडा नगर एवं बहरोल नारायण कबीरपंथी, दलपतपुर मंडल में शिवराज सिंह बेरखेरी, राहतगढ़ एवं सीहोरा मंडल में रामकुमार साहू, सुरखी वैभवराज कुकरेले, खुरई नगर एवं खुरई ग्रामीण में लक्ष्मण सिंह, बांदरी अशोक सिंह बामोरा, मालथौन अनुराग प्यासी, देवरी नगर अभिषेक भार्गव, गौरझामर रामअवतार पांडे, महाराजपुर हरिराम सिंह, केसली तेजी सिंह राजपूत, शाहपुर मंडल में जाहर सिंह, रहली नगर एवं ग्रामीण शैलेश केशरवानी, गढ़ाकोटा नगर एवं ग्रामीण में गौरव सिरोठिया, खिमलासा सुशील तिवारी, बीना नगर एवं ग्रामीण मंडल में सुधीर यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Dainik Aam Sabha