Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / विविध / आवेदनों का त्वरित गति से निराकरण करें – एडीएम श्री मरावी, जनसुनवाई में दी गई हितग्राही को ट्राय साइकिल

आवेदनों का त्वरित गति से निराकरण करें – एडीएम श्री मरावी, जनसुनवाई में दी गई हितग्राही को ट्राय साइकिल

आम सभा, भोपाल : सभी जिला अधिकारी योजनाओं का संचालन इस प्रकार से करें कि इससे जुड़ा कोई आवेदक अपना आवेदन लेकर जनसुनवाई में उपस्थित न हो। एडीएम उमराव मरावी ने मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी समस्या के निराकरण के लिए आए दिव्यांग भोपाल जिले के लालघाटी निवासी – नारायण सिंह को एडीएम श्री मरावी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया एवं मौके पर ही सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग भोपाल के संयुक्त संचालक आर.के. सिंह से बैसाखी एवं ट्राय साईकिल उपलब्ध कराई। नारायण पान की दुकान चलाते है।

अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 34 आवेदक उपस्थित हुए और अपर कलेक्टर से प्रत्यक्ष भेंटकर अपनी शिकायत एवं आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने इन सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए ।

एडीएम श्री मरावी ने जिला अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक और त्वरित गति से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जनमानस में स्वच्छ और जनहितैषी प्रशासन की छवि कायम रखना हम सब का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)