Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / सीहोर में बुधवार 21 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई

सीहोर में बुधवार 21 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई

– वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 121, कुल डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 274

आम सभा, सीहोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज शाम तक प्राप्त रिपोर्ट मे 21 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर के 11 व्यक्ति पॉजीटिव आए है। जिसमें टीगर मोहल्ला गंज से 3, सुदामा नगर 1, नेहरू कालोनी 5, भोपाल नाका से 1 तथा राजा का बाग से 1 व्यक्ति शामिल है। श्यामपुर विकासखण्ड के कचनारिया तथा बरखेड़ा से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। नसरूल्लागंज के नरेला गांव में 2, लावापानी में 1, नीमनागांव में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। आष्टा के वार्ड नंबर 17 से 2 व्यक्ति तथा जावर के वार्ड नंबर 12 निवासी 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॅाजीटिव आई है।

इछावर के तिलकपार्क निवासी निवासी 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 121 है। आज 9 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें बुदनी के 5, इछावर के 3 तथा आष्टा का 1 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 274 है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 14 है। आज 141 यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 48 सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। श्यामपुर के 03, आष्टा से 41 इछावर के 12, नसरूल्लागंज के 37 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए गए है।

बुधवार को पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 409 है जिसमें से 14 की मृत्यु हो चुकी है 274 स्वस्थ्‍ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 121 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। बुधवार कुल 141 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 5969 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 4992 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार 109 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 526 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 42 है।

जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर.7247704181 है कोविड.19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)